Breaking News

Big Breaking: कुमाऊं में बड़ा हादसा, मलबा व बोल्डर की चपेट में आया बोलेरो कैम्पर, कई लोगों के दबे होने की आशंका

-घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,  राहत बचाव दल मौके पर 

पिथौरागढ़: जिले के धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राज मार्ग में कोथला झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर 40 मीटर क्षेत्र में अचानक पहाड़ी दरकने से दर्दनाक हादसा हुआ है। भारी मात्रा में मलवा होने के कारण रेस्क्यू कार्यों में दिक्कतें हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि स्थानीय नाबी निवासी हरीश नबियाल का वाहन आज नाबी से धारचूला की ओर आ रहा था। जिसमे बीच मार्ग से कुछ अन्य लोगो के वाहन में धारचूला आने के लिए बैठने की सूचना मिल रही है।

मलबे में तीन बच्चो सहित नौ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

खबर में विस्तार जारी….

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

आजैकि होली न्है ग्ये छ, फागुन उलौं कै गे छ… अल्मोड़ा में छलड़ी पर जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी सहित समूचे जिले में होली के अंतिम रूप में मनाये जाने वाला …

preload imagepreload image
05:22