Breaking News

नंदा देवी में रामलीला का मंचन जारी, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा: नगर के नंदा देवी मंदिर प्रागंण में रामलीला मंचन जारी है। रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर (धनुष यज्ञ) और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। पात्रों के अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

नंदादेवी मंदिर प्रांगण में 160 वर्षों से अधिक समय से रामलीला मंचन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दीप जलाकर किया।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला समाज में मानवता और जीवन के सार्थक मूल्यों का सन्देश देती है। भगवान राम का जीवन आदर्शों से भरा हुआ है। उनके जीवन में त्याग व अपने वचन के पालन के लिए कठोरतम कष्ट सहन करने की शक्ति भी दिखाई देती है। आज के युग में हम सभी को भगवान राम के जीवन चरित्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंनें कहा की नई पीढ़ी को भगवान राम के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।

 

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद राजेंद्र तिवारी, भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य रमा जोशी, कूर्मांचल सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु साह, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक कमल साह, मनी नमन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

खचाखच भरे मंदिर प्रांगण में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का लोगों ने खूब आंनद उठाया। जनक की भूमिका में शशि मोहन पांडे, राम की भूमिका में हर्ष जोशी, लक्ष्मण की भूमिका में अभिनव मेहरा, सीता की भूमिका में किरन परगाई, विश्वामित्र द्रोण नेगी, सुनैना की भूमिका के प्रेरणा कांडपाल, रावण की भूमिका में हरी विनोद साह, बन्दीजन की भूमिका में शेखर सीजवाली, सिद्धार्थ साह, नेपाली राजा नीरज कुमार, कुमाऊनी राजा दीपक तिवारी, कालाधारी राजा की भूमिका में जगदीश बिष्ट, हिमांचली राजा पार्थ पांडे, घमंडी राजा दीवान बिष्ट, बाणासुर की भूमिका में हेमंत मेहरा, शिव की भूमिका में समिति के कोषाध्यक्ष धनंजय साह और परशुराम का अभिनय परितोष जोशी ने किया। साज पर अमित बुधोड़ी, शेखर सीजवाली और अनिल सनवाल रहे।

संचालन समिति के सचिव और सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट ‘चीमा’ ने किया। समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेऱ द्वारा सबका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतुल वर्मा, महेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप साह, राजेश पलनी, हरीश बिष्ट, कविश अरोरा, राजकुमार बिष्ट, गणेश मेऱ, राजेंद्र रौतेला, मोहन जोशी, भावना वर्मा, सुमन सनवाल, दीपक वर्मा, लोकेश तिवारी, संजय साह, संतोष मिश्रा, नवल बिष्ट, चंद्र मोहन परगाई, गोलू भट्ट, विशाल जोशी, नमन बिष्ट, आदित्य बिष्ट, आयुष वर्मा समेत समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य रामलीला मंचन में शामिल रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …