Breaking News

Big breaking: सेराघाट-रामपुर मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

-हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रही थी कार 

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): सेराघाट-रामपुर मोटर मार्ग में एक सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी की ओर से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से पलट कर खेत में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे है। जिसमें दो को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी सेराघाट में भर्ती कराया गया है। ​

 

आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार संख्या- यूके 04 डब्ल्यू 6194 सेराघाट से आगे रामपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के दौरान कार में हल्द्वानी निवासी पंकज उप्रेती, धीरज उप्रेती व गणेश सिंह सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों कार से हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेराघाट में भर्ती कराया गया। जहां​ फिलहाल सभी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …