देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड बीजेपी ने विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी द्वारा 17 में से 13 प्रकोष्ठों की आज घोषणा की गई है।
जिसमें एक संयोजक और पांच सह संयोजक बनाए गए हैं। एक प्रकोष्ठ में अधिकतम छह सदस्यों की टीम को शामिल किया जाएगा।
महेंद्र भट्ट ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक, व्यवसायिक, पूर्व सैनिक, शिक्षक, धर्म संस्कृति, गोरखा, आर्थिक, एनजीओ, स्थाई निकाय, पंचायत, बुनकर और मछुआरा प्रकोष्ठ की घोषणा की गई है। वहीं महेंद्र भट्ट ने बताया कि जल्द ही शेष चार में से तीन प्रकोष्ठ की घोषणा भी की जाएगी।
यहां देखें सूची-
India Bharat News Latest Online Breaking News


