अल्मोड़ा: पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज सिर्फ गरीबों की थाली तक सीमित रह गया है। मोटे अनाजों के पौषिक गुणों को देखते हुए सरकार इसे आम लोगों तक पहुंचाना चाहती है। इसके लिए जगह-जगह मिलेट्स मेले व प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को क्षेत्रक मुख्यालय एस.एस.बी. अल्मोड़ा में मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। इस मिलेट्स मेले में लोगों को मोटे अनाजों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनीत तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी डी एन भोम्बे ने संयुक्त रूप से मेल प्रदर्शनी दीप जलाकर व रिबन काटकर शुभारंभ किया। उप महानिरीक्षक ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के वैज्ञानिक डा. अशोक साहनी, खाद्य सलाहकार अंशु वादया, ममता साहनी भी मौजूद रहे।
इस प्रदर्शनी में जिले के एन.जी.ओ., जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान व अन्य मोटे अनाज के संस्थाओं, क्षेत्रक मुख्यालय एस.एस.बी. अल्मोड़ा, 5वीं वाहिनी चंपावत, 11वीं वा डीडीहाट, 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ तथा आयुर्वेदिक संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा मोटे अनाजों से बने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनो की प्रदर्शनी लगाई गई।
मुख्य अतिथि डीएम विनीत तोमर व अन्य अतिथियों द्वारा स्टालों का भ्रमण कर मोटे अनाजों से उनके बने व्यंजनों के बारे में जानकारी ली। साथ ही मोटे अनाज के उपयोग से होने वाले फ़ायदों तथा मोटे अनाज को अधिक से अधिक अपने जीवन में उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
प्रदर्शनी के दौरान एसएसबी जवानों द्वारा भांगड़ा, गरबा डांस व स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
इस दौरोन एसएसबी जवानों समेत प्रदर्शनी में मौजूद अन्य लोगों ने मोटे अनाजों की खूब खरीदारी की। साथ ही मोटे अनाजों से बने व्यंजनों का लुप्त लिया। लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना की।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di