अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री व कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजे हैं। उन्होंने जनहित को देखते हुए समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है।
कुमाऊं कमिश्नर को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में व जिला न्यायालय के पास यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराने करने समेत कलक्ट्रेट परिसर के प्रांगण में आम जनमानस के बैठने के लिए सिमेंटेड बैंचों का निर्माण कराने, स्थिर कुर्सियां लगवाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कलेक्ट्रेट परिसर में व जिला न्यायालय के पास यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराने, जजी-विकास भवन-कलक्ट्रेट सड़क का चौड़ीकरण करने, लंबे समय से बदहाल रानीधारा सड़क का सुधारीकरण कराने की मांग की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News