Breaking News

डीएम ने ली जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक, नगर क्षेत्रों के नालों से बहने वाले तरल अपशिष्ट को लेकर दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रम में किये गये कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिये कि नदी किनारे स्थित शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायतों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन किया जा रहा या नहीं इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाए, ताकि हम अपने जनपद की नदियों को स्वच्छ रख सकें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदियों किनारे स्थित गांव एवं घरों का तरल अपशिष्ट का निस्तारण कैसे हो रहा है, इसका भी सर्वे किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समय-समय पर कोसी नदी व सहायक नदियों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाय जिससे लोगों को नदियों के संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों के नालों से बहने वाले तरल अपशिष्ट का भी सर्वे किया जाए तथा इसके समाधान के लिए डीपीआर बनाकर प्रस्तुत की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समय-समय पर कोसी नदी व सहायक नदियों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाए। जिससे लोगों को नदियों के संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जानकारी मिल सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …