अल्मोड़ा: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार हो गई है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के भाई जित्ता का रोल निभा रहे विक्रम बख्शी इन दिनों कुमाउं के भ्रमण पर है। एक्टर विक्रम बख्शी फिल्म के प्रमोशन के लिए आज एलआरसाह रोड स्थित ‘नार्थ स्टारपलैक्स सिनेमाज’ पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शकों के साथ एनिमल मूवी देखी। इस दौरान फैंस ने एक्टर विक्रम बख्शी के साथ जमकर सेल्फी भी ली।
मीडिया से बातचीत में एक्टर विक्रम बख्शी से कहा कि दर्शकों के प्यार के चलते फिल्म लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म इतनी सुपरहिट होगी उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।
उत्तराखंड में फिल्म बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि यहां कई बेहतरीन लोकेशन है, बस शुरूआत करने की जरूरत है और सभी को मिलकर इस ओर प्रयास करने होंगे।
फिल्म एनिमल को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर विक्रम बख्शी ने कहा कि लोग वास्तविक व काल्पनिक दोनों के अंतर को समझते है और हर किसी को यह फर्क समझना चाहिए और सिनेमा को सिनेमा की तरह देखना चाहिए।
इस दौरान गिरीश धवन, हिमांशु बिष्ट, विपिन सिंह राणा, अजय लटवाल, नीरज आर्या आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News