अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा की यूथ विंग ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी है। आज नगर के सिकुड़ा में भाजपा युवा मोर्चा अल्मोड़ा के ग्रामीण मण्डल में मण्डल सशक्तिकरण अभियान के तहत मण्डल पदाधिकारी बैठक की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक में मण्डल सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम व्यक्ति तक पहुंचाए। ताकि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, उपाध्यक्ष बालम बोरा, महामंत्री पंकज, कनक पंत, ललित खोलिया व मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News