Breaking News

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह का बड़ा बयान, कहा- निर्णय गलत साबित कर दे तो पद से दे दूंगा त्यागपत्र

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की सदस्यता को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व पूर्व पदाधिकारियों के बीच चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि कुछ व्यापारी नेता जो कभी व्यापारी रहे ही नहीं, आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को तोड़ने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन व्यापारी नेताओं का पूर्व में कोई व्यापार नहीं था बावजूद इसके यह व्यापार मंडल के उच्च पदों पर इनका कब्जा रहा।

सुशील साह ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बायलाज के तहत सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को व्यापार मंडल का सदस्य नहीं बनाया जा सकता। संगठन ने बायलाज के मुताबिक भी यह निर्णय लिया है। साह ने कहा कि पूर्व के कुछ व्यापाारी नेता महज अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मामले को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे है। साह ने कहा कि अगर विरोध करने वाले व्यापारी नेता इस निर्णय को गलत साबित कर के दिखा दे तो वह व्यापार मंडल में अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।

साह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग नही चाहते हैं​ कि एक व्यापारी इस संगठन को चलाये। ये इस संगठन को चलाने वाले वो ठेकेदार है, जिनका काम सिर्फ व सिर्फ इस संगठन के नाम पर वसूली करना है। साह ने कहा कि व्यापार मंडल ने जो कार्य किया है वह व्यापारियों के हित में किया है। आज विरोध कर इन लोगों द्वारा राजनीति के लिए कभी भी बायलॉज को नहीं माना गया। ये लोग संगठन को अपने इशारे पर चलाते आये थे।

साह ने कहा कि मुझे कोई भी चुनाव नहीं लड़ना है पर नियमावली को देखते हुए कोई भी निर्णय लेना है तो वह जरूर लिया जाएगा। ​उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपने फायदे के लिए चुनाव लड़ना है वह व्यापारियों को बरगलाने का काम कर रहे है। इन लोगों को व्यापार मंडल के बॉयलाज की जानकारी थी। जिसके चलते ये लोग व्यापार मंडल से बात न कर अलग संगठन बनाना चाहते है।

जिलाध्यक्ष साह ने कहा कि व्यापार मंडल के निर्णय का विरोध कर रहे व्यापारी अगर यह साबित कर दे कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को व्यापार मंडल में शामिल न करने का निर्णय अगर बॉयलाज के मुताबिक नहीं लिया है तो वह व्यापार मंडल के पूर्व पदाधिकारियों व वरिष्ठ व्यापारियों किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा, दीप लाल साह, दीप जोशी, दीपक वर्मा, मोहन कनवाल, ललित कार्की, संजय अग्रवाल, अतुल साह, हरेंद्र वर्मा, नवीन वर्मा, राजेश पलनी, जगमोहन अग्रवाल, मनीष जोशी, अरुण गुप्ता, बबलू गुप्ता, विजय भट्ट, अनीता रावत, मुमताज कश्मीरी के आगे अपना त्यागपत्र दे देंगे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …