Breaking News

व्यापारी प्रशांत साह के पिता श्याम सुन्दर साह का निधन, व्यापारियों ने जताया शोक

अल्मोड़ा: व्यापारी प्रशांत साह के पिता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के चाचा श्याम सुन्दर साह का निधन हो गया है। शुक्रवार यानी आज सुबह करीब 6.45 पर उन्होंने अपने निवास स्थान में अंतिम सांस ली। वह 70 वर्ष के थे।

 

स्व. साह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके दो पुत्र है। बड़ा बेटा प्रशांत साह अल्मोड़ा में ही रेस्टोरेंट चलाते है और छोटा बेटा हल्द्वानी में जॉब करते है। उनकी पत्नी सावित्री साह प्रिंसपल पद से रिटायर्ड है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

 

आज दोपहर 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान खजांची मोहल्ला से विश्वनाथ घाट को निकलेगी। व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और समस्त परिवार जन को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

Check Also

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक धरना, नए लेबर कोड समाप्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों द्वारा …