अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव से पहले इन दिनों नगर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि जो व्यापारी सदस्यता से छूट गए हैं जल्द ही उनके लिए कैंप लगाकर सदस्यता दिलाई जाएगी।
जिला व्यापार मंडल का बुधवार को नगर के अलग-अलग हिस्सों में सदस्यता अभियान जारी रहा। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि गुरुवार को 12 बजे से चौघानपाटा, स्टेशन और शिखर तिराहे तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
साह ने बताया कि अधिकांश व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ा जा चुका है। अभियान के दौरान जो व्यापारी सदस्यता से छूट गए है उनके लिए जल्द ही कैंप लगाकर सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े समस्त व्यापारियों के सहयोग से जल्द ही व्यापार मंडल भवन का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।
सदस्यता अभियान में जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, निवर्तमान सचिव मयंक बिष्ट, बलवंत राणा, अतुल पांडे, विशाल न्याय, आशु गोस्वामी, निवर्तमान उपसचिव अमन नज्जौन, निर्वतमान उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार विक्की, संदीप, नीरज बोरा आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News




