अल्मोड़ा: डीए यानि महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने से कर्मचारी निराश है। कर्मचारी लंबे समय से डीएम की आश लगाए है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डी के जोशी ने कहा कि महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं किया जाना कर्मचारियों के साथ धोखा व अन्याय है।
मीडिया को जारी एक बयान में जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा माह जुलाई 2023 से प्रदेश के कार्मिकों के लंबित डीए की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्मिकों के साथ धोखा है, जबकि सरकार केन्द्र से पैरिटी की बात करती है।
जोशी ने कहा कि राज्य में 10, 16 और 26 वर्ष में एसीपी की पुरानी मांग पर कई बार शासन से सहमति बनी है और मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद कार्यवाही नहीं होना कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाला है।
जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन, समय पर पदोन्नति पर हीलाहवाली सरकार के रवैये को प्रदर्शित कर रही है। इसलिए अब सभी कार्मिकों को अपने हितों के लिए एकजुट होकर सरकार को अपनी एकता दिखानी होगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News




