Breaking News

डी के जोशी बने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के निर्विरोध जिलाध्यक्ष, रजनीश जिला मंत्री चुने गए

अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बेस स्थित फार्मेसी भवन में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारणी के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। जिसमें डी के जोशी को सर्वसम्मति से डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि रजनीश जोशी जिला मंत्री चुने गए।

नई कार्यकारणी में जेपी एस मनराल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह उपाध्यक्ष, मनोहर मेहता संगठन मंत्री, ललित नेगी संयुक्त मंत्री, कैलाश पपनै कोषाध्यक्ष व माया पांडेय को संप्रेक्षक चुना गया।

 

ये भी पढ़ें-

Almora: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया शुभारंभ

 

चुनाव कार्यक्रम मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र पाठक, मंडलीय सचिव प्रेमशंकर सिंह व प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डी के जोशी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती व फार्मासिस्टों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा।

 

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …