अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना परिसर के समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इला साह को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया है। मोनाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रुद्रपुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया।
मोनाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उत्तराखंड ही नहीं वरन देश में शिक्षा, कला, समाज, संस्कृति क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। इस बार उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रही 40 महिलाओं को अवार्ड दिया गया जिसमें सोबन सिंह जीना परिसर की प्रोफेसर इला साह को मुख्य अतिथि के रूप में आकाश सक्सेना, विधानसभा सदस्य, रामपुर और शिव अरोरा ;विधायक रुद्रपुर, मोनाल संस्था की निदेशक डॉ नीता सक्सेना आदि ने सम्मानित किया।
मोनाल वेलफेयर सोसाइटी ने अभिनन्दन करते हुए कहा कि यहां गौरव का क्षण है जब हम शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाली प्रोफेसर साह को सम्मानित कर रहे हैं। इस सम्मान समारोह में डॉ. कुसुम लता, डॉ. ललित चंद्र जोशी व इंद्र मोहन पंत मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


