Breaking News

बिग ब्रेकिंग:: कूड़ेदान से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत, कई लोग घायल

-मॉर्निंग वॉक पर जा रहे राहगीरों को भी कर ने अपनी चपेट में लिया

हल्द्वानी: हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार कूड़ेदान से टकराई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, कुछ अन्य लोग घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर सोमवार तड़के सुबह नैनीताल रोड देवाशीष होटल के पास एक कार सड़क किनारे रखे कूड़ेदान से टकराकर पलट गई। कार में सवार दिल्ली निवासी सोयम उम्र 20 वर्ष और दो राहगीरों में जगजीवन उम्र 65 वर्ष, पूरन चंद्र शर्मा उम्र 68 वर्ष की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …