Breaking News

Lok sabha election 2024:: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संभाली कमान, घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा का किया प्रचार

 

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को कांग्रेस की अलग-अलग टोलियों ने नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में प्रचार किया। लोगों को कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वायदों के बारे में बताया। साथ ही आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद पुरी वार्ड में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कांग्रेस के द्वारा दी गई गारंटीयों को कांग्रेस सरकार आने पर लागू करने की बात कही।नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने लोगों के बीच में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों को रखा।

नगर अध्यक्ष जोशी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार में विकास कार्य रुक से गए हैं। लोग महंगाई के बोझ से दब चुका है।युवाओं में बेरोजगारी के कारण अवसाद की सी स्थिति आ गई है।उन्होंने कहा कि विगत दो लोकसभा चुनावों में जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने साबित कर दिया कि अच्छे दिनों का सपना जो जनता को उसने दिखाया था वह मात्र एक जुमला था।

जनसम्पर्क में नगर उपाध्याश (वरिष्ठ) महेश आर्य, नगर उपाध्यक्ष अमरेश पवार, अरविंद रौतेला, जितेंद्र अधिकारी, सुरेश लाल टम्टा, हर्ष कनवाल, देवेंद्र कनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

जिला महामंत्री गीता मेहरा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने सुनारीनौला, तिलकपुर, मल्ला खोल्टा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में प्रचार किया। महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई दिन प्रतिदिन बड़ रही है, जिससे गरीब जनता को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है। दिन प्रतिदिन महिलाओं से सबंधित अपराध बढ़ रहे हैं। जिसे रोकने में भाजपा विफल हो गई है। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्षा रुचि कुटौला, राधा राजपूत, सरस्वती रोडिया, तारा भण्डारी, विद्या देवी आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, पुष्पा पाण्डे, लीला जोशी, धर्मा देवी तारा तिवारी ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नगर में प्रचार प्रसार किया।

Check Also

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव:: अध्यक्ष सहित छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, तीन पदों पर चुनाव आज

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय जनपदीय अधिवेशन उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी …

preload imagepreload image
23:45