Breaking News
Oplus_131072

ईशा लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयन

अल्मोड़ा: विकासखंड हवालबाग के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूड़कफून की कक्षा 9 की छात्रा ईशा लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

ईशा लटवाल ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों एवं अपने परिवारजनों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिजनों के प्रोत्साहन से उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली।

 

छात्रा के चयन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन लाल वर्मा सहित पीतांबर दत्त शर्मा, पंकज जोशी, राजेंद्र सिंह खड़ायत, नरेंद्र नाथ सिंह, अभिलाषा जोशी, दीप्ति बिष्ट, चेतन जोशी, देवेंद्र सिंह लटवाल, कृष्ण प्रसाद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Check Also

Breaking news

अल्मोड़ा में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, उच्च शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश घोषित

अल्मोड़ा: जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *