Breaking News

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: मकान में लगी आग, मची अफ़रा-तफरी

 

अल्मोड़ा: चीनाखान मोहल्ले में आज तड़के एक मकान में आग लग गयी। मकान में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच पड़ी। फायर सर्विस टीम ने फिलहाल आग को बुझा दिया गया है।

आज तड़के करीब 3 बजे फायर स्टेशन को 112 सूचना मिली की चीनाखान, धारानौला में एक मकान में आग लग गयी। सूचना पर तत्काल फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम लीडिंग फायरमैन किशन सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची।

मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। आग मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर की दूरी पर थी। अल्मोड़ा फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पंपिंग कर तीन होज पाइप फैलाकर आग को बुझाना शुरू किया। आग लकड़ी के मकान में लगे होने के कारण रुक-रुक कर पानी डाला गया और आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …