Breaking News

वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी:: ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व उसके बचाव के बारे किया जागरूक

अल्मोड़ा: सिविल एवं सोयम वन प्रभाग द्वारा कोसी रेंज के अथरबनी वन पंचायत में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी दीपक पंत ने कहा कि जंगल में आग लगने से जहां वन्य जीवों के जीवन में संकट उत्पन्न होता है वही, वन संपदा व जैव विविधता को भी काफी नुकसान पहुंचता है।

वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने ग्रामीणों से वनाग्नि की घटनाओं में विभाग का सहयोग करने और घटना होने पर विभाग को सूचित करने की अपील की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर वनाग्नि की घटनाओं से निपटने का संकल्प लिया गया।

गोष्ठी में सरपंच निशा जोशी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …