अल्मोड़ा: अपर जिलाधिकारी सी एस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने सभी लेवल 1 तथा लेवल 2 के अधिकारियों को अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जो भी शिकायतें उन्हें प्राप्त होती हैं, उन शिकायतों में शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता करने के लिए निर्देशित किया।
एडीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का उद्देश्य जनता को सहूलियत पहुंचाना है। शिकायत का समाधान न होने पर संबंधित विभाग व अधिकारी उसका अनवरत रूप से फालोअप करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समयकृसमय पर समीक्षा की जाती है।
एडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि दर्ज शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता करने के साथ ही विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही को पोर्टल पर अपडेट किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन स्वयं करें। ताकि लम्बित व दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जा सके।
बैठक में आरटीओ डॉ गुरुदेव सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News