Breaking News
Oplus_131072

एक पेड़ मां के नाम:: भाजपा ने स्यालीधार व चौरा में किया पौंधारोपण, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

अल्मोड़ा: पूर्व कैबिनेट मंत्री, बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के आज देवस्थल पहुंचने पर स्याहीदेवी मंडल व हवालबाग मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जहां उन्होंने देवस्थल महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शिरकत की।

विधायक बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ ही इनकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने मंडल स्याहीदेवी के चौरा इंटर कॉलेज में तथा हवालबाग मंडल के स्यालीधार के पास साइंस पार्क में पौध रोपण कर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा की एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मंडल में सैंकड़ो कार्यकर्ता हर बूथ में पेड़ लगाकर असंतुलित पर्यावरण को संतुलित करने में भूमिका निभा रहे हैं। इससे आने वाले समय में स्वच्छ पर्यावरण ही नहीं बल्कि जीवनदायनी नदियों व जल स्रोतों का जल स्तर भी बढ़ेगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, महेश नयाल, देवेंद्र नयाल, हवालबाग मंडल के अध्यक्ष संजय बिष्ट, स्याहीदेवी मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, सुंदर मटियानी, नंदन सिंह, आनंद नेगी, प्रकाश आर्य, गणेश जलाल, अर्जुन बिष्ट, हेम जोशी देवेंद्र मेहरा, इंदिरा राणा आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

tabadla

बिग ब्रेकिंग:: डीएम अल्मोड़ा ने किए पटवारियों के बंपर तबादले, लंबे समय से जमे पटवारी हुए इधर से उधर

अल्मोड़ा। जिले में राजस्व उपनिरीक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। पूर्व में …

preload imagepreload image
21:38