Breaking News
breaking
breaking logo

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: ना हाथ कांपे, ना कलेजा… 11 माह के मासूम को मां ने विषाक्त पदार्थ देकर मार डाला… खुद भी किया सुसाइड का प्रयास

 

 

अल्मोड़ा। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निर्दयी मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को विषाक्त पदार्थ देकर मार डाला। इसके बाद महिला ने खुद भी विषाकर पदार्थ पी कर आत्महत्या की कोशिश की। ​महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह देघाट थाना क्षेत्र के तल्ला खल्डुवा निवासी महेंद्र राम की अपनी पत्नी दिव्या देवी उम्र 26 से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दिव्या को यह इतना नागवार गुजरा की वह अपने 11 माह के बेटे निखिल को लेकर घर से चली गई।

 

 

अचेत अवस्था में पड़े मिले मां-बेटा

दोपहर में देघाट बाजार से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित गंगानगर के पास दिव्या व उसका बेटा निखिल अचेत अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 में दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग दोनों को सीएचसी देघाट ले आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिव्या को प्राथमिक उपचार के बाद 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से हायर सेंटर रानीखेत रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की विवेचना कर रहे थाना देघाट में तैनात एसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे अस्पताल से घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत अस्पताल भेज दिया है।

 

बच्चे का क्या था कसूर

दिव्या व महेंद्र के आपसी झगड़े में 11 माह का मासूम काल के गाल में समा गया।​ निर्दयी मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को ​विषाक्त पदार्थ ​पिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से स्थानीय लोग हतप्रभ है। 11 माह के मासूम को विषाक्त पदार्थ पिलाने की खबर ने लोगों की आंखे नम कर दी। लोगों के जहन में एक ही सवाल है कि आखिर मासूम का क्या कसूर था।

 

महिला के पति ने पुलिस को क्या बताया

एसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिला के पति महेंद्र राम ने बताया कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था।​ लेकिन महिला इतना बड़ा खौफनाक कदम उठा लेगी। परिजनों को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था। महेंद्र का दिव्या से तीन साल पहले विवाह हुआ था। निखिल उनकी इकलौती संतान थी।

 

महिला ने कहां से खरीदा विषाक्त पदार्थ

महिला ने विषाक्त पदार्थ स्थानीय बाजार से खरीदा या फिर वो घर से ही लेकर गई। फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है। एसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …