अल्मोड़ा। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। जगह जगह कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को अभियान के लिए एक्टिव करने के साथ ही सदस्यता अभियान के बारे में बताया जा रहा है।
इसी क्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से धारानौला में एक निजी आवास में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल व संचालन महामंत्री कमल सिंह अधिकारी ने किया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से अभियान की शुरूआत होगी। यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक सदस्यों को जोड़ना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से तैयारी शुरू करें।
इस दौरान इंद्र सिंह डसीला, हंसी मेहरा, विक्रम बिष्ट, भानु अधिकारी, जीवन मालवाल, राजेन्द्र लटवाल, राजेन्द्र बिष्ट, शुभम चौहान, रविंद्र रावत, बालम बोरा, दीपेंद्र राणा, ललित खोलिया, राहुल बिष्ट, किशन बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News