Breaking News
Oplus_0

भाजपा नेता कुंदन लटवाल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर CM धामी को दी जन्मदिन की बधाई, अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया अनुरोध

 

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49 वां जन्मदिवस हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह समेत तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुंदन लटवाल ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने सीएम के दीर्घायु जीवन की कामना की और प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सीएम से अल्मोड़ा जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का अनुरोध किया।

भाजपा के युवा नेता कुंदन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अब तक का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है। सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। इसमें कई कानूनों का अन्य राज्यों ने भी अनुसरण किया। जिसने मुख्यमंत्री धामी को राष्ट्रीय स्तर पर एक शक्तिशाली नेता के तौर पर स्थापित किया। इसके अलावा सीएम ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसद क्षैतिज आरक्षण लागू कर महिला सशक्तिकरण को और बल देने का काम किया।

लटवाल ने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भी उत्तराखंड की सभी पांचों सीटें फतह कहीं ना कहीं पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व के कारण हुई। सीएम धामी अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और काबिलियत को साबित करने में सफल हुए है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पीएम मोदी व सीएम धामी के हाथों को और अधिक मजबूत करने की अपील की है।

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: 21 लाख से अधिक कीमत की गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार

अल्मोड़ा। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही …

preload imagepreload image
10:47