Breaking News

भव्य रूप से मनाया जाएगा दुर्गा महोत्सव, बैठक में आयोजन की रूपरेखा हुई तय

अल्मोड़ा। कर्नल सतीश चंद्र लोहनी पार्क चौघानपाटा में आगामी दुर्गा महोत्सव की तैयारी को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें महोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई। और पिछले सालों के अनुभवों को साझा करते हुए इस वर्ष के कार्यक्रमों को और भव्य बनाने पर सहमति बनी।

गोविंद लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी माता रानी की प्रतिमा स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जाएगी। नवरात्र के प्रथम दिन कलश यात्रा को विशेष भव्यता देने की योजना बनाई गई है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दिनकर भट्ट को दोबारा अध्यक्ष एवं मनीष जोशी को महामंत्री घोषित किया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण रौतेला, सूरज वाणी, पुराण नाथ गोस्वामी, राहुल बोहरा एवं चंदन, संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी धीरज शाह, कोषाध्यक्ष की गोविंद बल्लभ जोशी, उपसचिव की आशीष भारती, हरीश रावत एवं गौरव, सांस्कृतिक संयोजक की जिम्मेदारी तारा जोशी, दीपेश जोशी, दीपचंद जोशी, दीपा पांडे एवं लीला बोरा को दी गई।

बैठक में हेमचंद तिवारी, हरीश कनवाल, भैरव गोस्वामी, गोविंद बल्लभ जोशी, रवि रौतेला, पूरन नाथ गोस्वामी, दीवान सिंह बिष्ट, दिनेश पांडे, राहुल गोस्वामी, आनंद सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, संतोष गोस्वामी, संजय बिष्ट, चंदन बहुगुणा, अशोक मेहता, लक्ष्मण सिंह चौहान, किशोर सिंह नेगी, दिलीप सिंह किरोला, मुकुल जोशी, हेम तिवारी, विनीत बिष्ट, हरीश रावत, दर्शन सिंह बिष्ट, गुंजन सिंह, राकेश जोशी, हंस दत्त तिवारी, दीपेश जोशी, दर्शन रावत, आशु गोस्वामी, उमेश चंद जोशी आदि मौजूद रहे।

Check Also

Almora breaking:: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट पेशी के भेजा जेल

अल्मोड़ा। राजस्व पुलिस क्षेत्र गोविंदपुर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को …