Breaking News

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह जैड़ा का निधन… अधिवक्ताओं, पत्रकारों ने जताया शोक

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह जैड़ा का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सोमवार को यहां स्थानीय विश्वनाथ घाट में उनकी अत्येष्टि की गई। उनके निधन से जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

स्व. जैड़ा 2002 से 2005 तक जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। गत रविवार को उनका रक्तचाप कम हो जाने के कारण वह अपने चंपानौला स्थित आवास पर मूर्छित हो गए थे। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कवीन्द्र पंत, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, पीसी तिवारी, कुंदन भंडारी, जगत सिंह रौतेला, गोधन बिष्ट, माधव जीना, डीके जोशी समेत कई अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट किया है। उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरर्णीय क्षति बताया है।

यूपीयू ने जताया शोक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन जिला इकाई ने जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह जैड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यूनियन ने कहा कि एक प्रखर अधिवक्ता के साथ ही मानवीय गुणों से भरपूर जैड़ा का निधन एक अपूरर्णीय क्षति है। यूनियन के अध्यक्ष नवीन उपाध्याय, महामंत्री चंदन नेगी, अनिल सनवाल, प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र रावत,किशन जोशी, हयात सिंह रावत, प्रमोद जोशी, नसीम अहमद, एमडी खान, संतोष बिष्ट, प्रकाश चन्द्र, पवन नगरकोटी, रमेश जोशी, रमेश जड़ौत, शिवेन्द्र गोस्वामी, नवीन सनवाल, नरेन्द्र मोहन नयाल, हिमांशु लटवाल आदि ने शोक जताया है।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे …