अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में नवरात्रि से जहां माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वही, रामलीला की भी धूम मची है। नगर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला द्वारा प्रथम नवरात्र पर रामधुन और सरस्वती वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला में पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड सिंगर, लेखिका व गायिका शिखा जोशी ने शिरकत की।
पहले दिन की रामलीला में कई प्रसंगों का मंचन हुआ। जिसमें कुंभकर्ण, विभीषण की तपस्या तथा उनके द्वारा देवों के देव महादेव से वरदान प्राप्त करना, नारद मुनि के कहने कर शिव के धाम कैलाश को लंका ले जाने का प्रयास करने पर शिव का रावण पर क्रोधित होना, राजा दशरथ द्वारा किये गये यज्ञ के प्रताप से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म, राजा जनक के हल चलाने से सीता जन्म, इनके जन्म की प्रसन्नता पर सुन्दर मंगलगीतों का गायन, देवगणों द्वारा स्तुति आदि प्रस्तुतियां दी गयी।
दशानन रावण की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक, कुंभकर्ण सन्तोष जोशी, विभीषण राहुल जोशी, शिव बद्री प्रसाद कर्नाटक, पार्वती अंजलि, नारद अमर बोरा, जनक एसएस कपकोटी, दशरथ अखिलेश थापा आदि रहे। यहां रामलीला का प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जा रहा है।
यहां मुख्य रूप से देवेन्द्र कर्नाटक, डॉ. करन कर्नाटक, हेम जोशी, गौरव कांडपाल, हंसा दत्त कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, पूरन चन्द तिवारी, एमसी कांडपाल, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश चन्द्र तिवारी, दयाकिशन जोशी, महेश कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक अशोक बनकोटी, कपिल मल्होत्रा, अनिल रावत, मनीष जोशी, योगेश जोशी, कमल जोशी, रजनीश कर्नाटक, अशरद, भुवन पाण्डे, हेम पाण्डे, देवेन्द्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News