Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री ने 110 टीचरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, खिल उठे चेहरे

अल्मोड़ा। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में प्राथमिक शिक्षा में काउंसिलिंग के माध्यम से चयनित 110 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें 61 अध्यापक अल्मोड़ा के तथा 49 अध्यापक बागेश्वर जिले के लिए चयनित हुए हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा चयनित प्राथमिक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि अध्यापक आने वाली पीढ़ी को दिशा दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सरकार 2047 के विजन पर अग्रसर है। जिसमें 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों से आह्वान किया कि जैसी शिक्षा वे अपने बच्चों के लिए चाहते हैं, अन्य बच्चों को भी वैसी ही शिक्षा दें। आत्मीयता का भाव रखें एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देकर भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान करें।

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सभी शिक्षकों को को बधाई दी। कहा कि शिक्षक में समाज की दिशा बदलने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें एवं अपने कर्तव्य को पूरा करें।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …