Breaking News

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी, दीपावली पर बोनस का आदेश भी जारी

देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। धनतेरस के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ कर 53 प्रतिशत हो गया है। जारी आदेश नीचे देखा जा सकता है।

 

वही उत्तराखंड सरकार ने राज्याधीन विभागों में कार्यरत अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, विभागों के कार्य प्रभारित कर्मियों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकाय और जिला पंचायत के कर्मचारियों और अस्थायी/ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर बोनस भुगतान का भी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश नीचे देखा जा सकता है-

 

 

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …