Breaking News
breaking
breaking news logo

Breaking:: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, कई लोगों के हताहत होने की सूचना


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सल्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन की एक बस मरचूला कूपी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना के बाद थाना सल्ट पुलिस, रानीखेत से फायर की टीम, एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की सूचना है।

 


 

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने घटना की पुष्टि की है। घटना सुबह 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। एसएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

अधिक जानकारी मिलते ही इस खबर में अपडेट किया जाएगा।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …