Breaking News

सूपाकोट में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, नौले की सुध नहीं लेने पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के न्याय पंचायत बैगनियां के अंतर्गत ग्रामसभा सूपाकोट में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान सहित पेयजल, सिंचाई, राशन, गौशाला निर्माण एवं गुलदार के आंतक व अन्य कई समस्याएं उठाई।

ग्रामीणों ने सोलर लाइट लगाने में पीक एंड चूज की नीति अपनाने का आरोप लगाया। जिस पर तय हुआ कि सभी की मांग के अनुसार ही सोलर लाइट लगाये जाए। ग्रामीणों ने नहर में पानी नहीं आने का मामला भी उठाया। कहा कि पानी नहीं आने से खेत बंजर पड़े हैं। सूपाकोट के लिए बनी पेयजल की टंकी से अन्य गांव के लोगों को दिये गए कनेक्शन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दूसरे गांव में टंकी बन चुकी है, ऐसे में अब उसी टैंक से वहां कनेक्शन लिए जाए।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रुप में पहुंचे मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने के निर्देश दिए। और शेष समस्याओं पर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिकारियों ने लक्ष्मीपुर स्थित अतिवृष्टि से जमींदोज प्रचीन नौले का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने नौले की सुध नहीं लेने पर आक्रोश जताया।

यहां ग्राम प्रधान मनीषा आर्या, रिटायर्ड असिस्टेंट आडिट आफिसर रमेश चन्द्र पांडे, रवि कुमार, महेश पाण्डे, देवकीनंदन उप्रेती, वरुण पाण्डे, मोहित पाठक, पुष्पा पाण्डे, मंजु पाण्डे, सरिता देवी, प्रियंका आर्या, गोपाल राम, मंजु देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …