देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बुधवार को कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देर शाम सचिव शैलेश बगौली ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
आईपीएस धीरेंद्र गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कारागार बनाया गया है। सरिता डोभाल को उत्तरकाशी का एसपी बनाया गया है।
पीपीएस हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाये गए हैं। इससे पहले वे नैनीताल जिले में तैनात थे। जया बलूनी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून बनाई गई हैं।
यहां देखें आदेश–
India Bharat News Latest Online Breaking News

