Breaking News
bjp logo

उत्तराखंड-(बड़ी खबर):: निकाय चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, नियुक्त किए प्रभारी, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। चुनावी तैयारी को धार देते हुए सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को प्रभारियों की नियुक्ति कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि नगर निगम देहरादून के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को प्रभारी बनाया गया है। जबकि ऋषिकेश के लिए दान सिंह रावत, हरिद्वार के लिए ज्योति प्रसाद गैरोला, रुड़की के लिए रवि मोहन अग्रवाल, श्रीनगर के लिए रमेश गड़िया, कोटद्वार के लिए राकेश गिरी, पिथौरागढ़ के लिए गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा के लिए प्रदीप बिष्ट, हल्द्वानी के लिए मनोज पाल, काशीपुर के लिए तरुण बंसल, रुद्रपुर के लिए दीपक मेहरा को प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने राज्य की सभी नगर पालिकाओं के लिए भी चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि पार्टी निकाय चुनावों में पूरी तैयारी के साथ उतर रही है और आरक्षण पर स्थिति साफ हो जाने के बाद प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू की जाएगी।

Check Also

LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका! LPG गैस सिलेंडर 993 रूपये महंगा

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका …