अल्मोड़ा। उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
लोअर माल रोड स्थित एक होटल सभागार में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से जगजीवन बिष्ट को अध्यक्ष, दीपशिखा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तनुज बिष्ट को उपाध्यक्ष, भगवत सतवाल को सचिव, भूपेंद्र सिंह अधिकारी को संयुक्त मंत्री, जीवन चन्द्र सिंह को संगठन मंत्री द्वाराहाट, नरेश भट्ट को संगठन मंत्री लमगड़ा, जैंती व भनोली, भगवत सिंह भंडारी को संगठन मंत्री सोमेश्वर, विवेक कुमार को संगठन मंत्री सल्ट, नितिन बिष्ट को संगठन मंत्री रानीखेत, सुरेश नयाल को कोषाध्यक्ष, मनोज पाण्डेय को संप्रेक्षक, किशन सिंह लटवाल को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया है। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक व अध्यक्ष फैडरेशन पुष्कर सिंह भैसोड़ा की देखरेख में सम्पन्न हुए। सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि उत्तराखंड में बिना आंदोलन के मांगों का निस्तारण नहीं हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सरकार को सभी जायज मांगों पर शासनादेश जारी करना चाहिए। फैडरेशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि सभी कार्मिकों को एकजुट होना होगा तभी समस्या का समाधान होगा।
यहां निवर्तमान अध्यक्ष दीपक तिवारी, मनोज कांडपाल, शशि मोहन पांडेय, उमेश पांडेय, लाल सिंह रावत, हीरा सिंह डसीला, दीपा पांडेय, राजेश आर्य, नितिन बिष्ट, प्रमोद नाथ गोस्वामी, ललित भाकुनी, धर्मेन्द्र सिंह किरौला, महिपाल नयाल, गोविंद सिंह, दिनेश चंद्र जोशी, बच्ची सिंह बिष्ट, मुन्नी कनवाल समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News