Breaking News

अल्मोड़ा में मेयर पद के लिए मजबूत कैंडिडेट की तलाश में जुटी BJP, पर्यवेक्षकों ने की रायशुमारी, 11 ने की दावेदारी

अल्मोड़ा। नगर निगम सीट में महिला आरक्षण घोषित होने के बाद भाजपा ने मजबूत कैंडिडेट की तलाश शुरू कर दी है। भाजपा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवार के लिए रायशुमारी कर रहे हैं।

भाजपा में अल्मोड़ा के पर्यवेक्षक बनाए गए बलवंत सिंह भौर्याल, मीना गंगोला व शिव अरोड़ा ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उनके समक्ष 11 दावेदारों ने अपने दावें प्रस्तुत किए। पर्यवेक्षक ने पैनल बनाकर तीन नाम पार्टी हाईकमान को भेजने की बात कही। पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करें।

बताते चले कि अल्मोड़ा नगर निगम के लिए पहली बार होने जा रहे चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा से अब तक 11 महिला कार्यकर्ता ताल ठोक चुकी हैं। जिसमें बीना नयाल, तारा जीना, किरन पंत, वसुधा पंत, गंगा बिष्ट, निर्मला जोशी, रमा जोशी, लता बोरा, चंपा पांडे, अल्का बिष्ट, लीला बोरा आदि नाम शामिल हैं।

इससे पहले जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व ​महामंत्री धमेंद्र बिष्ट ने पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पर्यवेक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

Check Also

उत्तराखंडी अवधारणा को साकार करने के लिए पंचायत चुनाव सबसे बड़ा मौका: तिवारी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस …

preload imagepreload image
23:33