अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को चौघानपाटा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर गृह मंत्री अमित साह सार्वजनिक माफी मांगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि मोदी सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करके संविधान को खत्म करने की बड़ी साजिश कर रही हैं। जिसको देश की जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।
विधायक मनोज तिवारी ने गृहमंत्री अमित साह ने डा. आंबेडकर के खिलाफ कहे अपमानित शब्दों के लिए उन्हें सार्वजनिक मांफी माँगने की माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के जननायकों का अपमान करना भाजपा की नियति बन चुकी हैं। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू एवं डा. आंबेडकर का संसद के भीतर अनेकों बार अपमान करके भारतीय संविधान को कमजोर करने का कृत्य किया जा रहा है।
प्रदर्शन में त्रिलोचन जोशी, तारा चन्द्र जोशी, राधा बिष्ट, पीताम्बर पाण्डेय, मनोज सनवाल, गीता मेहरा, दीपक कुमार, जगदीश तिवारी, दिनेश नेगी, निर्मल रावत, संजू सिंह, ललित सतवाल, एनडी पाण्डेय, लता तिवारी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, सरस्वती रोढिया, जगदीश पाण्डेय, फेमिना खान, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, पूरन रौतेला, तारा चन्द्र साह समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News