Breaking News

अल्मोड़ा में निकाय चुनाव से पहले दलबदल का खेल जारी, एक दर्जन कांग्रेसी भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा। निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही घमासान भी तेज होता जा रहा है। दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने की होड़ कहें या विरोधियों पर मानसिक दबाव बनाने की रणनीति, जोरों पर है। कांग्रेस छोड़ने वाले कई नेताओं व उनके समर्थकों रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए। शामिल होने वालों में हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व जिला महामंत्री संगठन रहे त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक और उनकी पत्नी सोनिया कर्नाटक, मदन मोहन वर्मा, सौरभ पंत, चिरंजीलाल वर्मा समेत एक दर्जन लोग शामिल थे।

इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा भाजपा के पक्ष में मतदाताओं का जबरदस्त रुझान है। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बहुत अंतर के साथ भाजपा का मेयर बनना तय है।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा दूसरे दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का पार्टी स्वागत करती है। संगठन पूरी रणनीति के साथ निकाय चुनाव में लगा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी होने के साथ अनुशासित कार्यकर्ताओं का दल है। साधारण कार्यकर्ता को भी भाजपा में सम्मान मिलता है।

इस मौके पर ललित लटवाल, अजय वर्मा, रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, दीपक पांडेय, अमित साह, चंदन गिरी, मनोज बिष्ट, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, गंगा बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

Breaking news

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: नदी में डूबने से युवक की मौत, शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

  अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र के मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से …