Breaking News
Oplus_131072

Almora:: गांधी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ जन अभियान, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐतिहासिक नंदा देवी प्रांगण से नशा नहीं, रोजगार दो जन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस जन अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड को नशा मुक्त और माफिया मुक्त बनाना है, साथ ही युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना है।

अभियान की शुरुआत जनगीतों, नुक्कड़ नाटकों और जन सभाओं के माध्यम से हुई। नगर में मार्च निकालते हुए आंदोलनकारियों ने घर-घर इस संदेश को पहुंचाने की अपील की। जन अभियान में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और कलाकारों ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अभियान की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए संयोजक उत्तरााखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने नशा नहीं, रोजगार दो आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दो फरवरी 1984 को चौखुटिया (बसभीड़ा) से शुरू हुआ यह आंदोलन आज और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उत्तराखंड के विभिन्न जन संगठनों और जागरूक नागरिकों ने इसे पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से चलाने का निर्णय लिया है। निर्मल दर्शन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, हल्द्वानी के युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत और उससे निकलने की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को चंद्रमणि भट्ट, आनंद सिंह बगडवाल, एडवोकेट नारायण राम, पत्रकार रोहित जोशी, मनोवैज्ञानिक डॉ. कोमल शर्मा, बाल प्रहरी के उदय किरौला, नरेश नौड़ियाल, विनीता, शिक्षाविद् नीरज पंत, डीके कांडपाल, दीपा बिष्ट समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया।

यहां हेम पांडे, विनोद बिष्ट, मोहम्मद साकिब, विनोद तिवारी, मुस्कान खान, चांदनी खान, एडवोकेट मनोज पंत, जीवन चंद्र, प्रेम आर्या, राजेंद्र रावत, प्रदीप गुरुरानी, दिनेश उपाध्याय, आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, पान सिंह, स्वाति तिवारी, धीरेंद्र मोहन पंत, मोहम्मद वसीम, आरुणिय्म पंत, मोनिका दानू, राजू गिरी, गोपाल राम समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक शामिल रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …