Breaking News
Big news
Big news logo

Almora::किशोर पहले सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार, फिर स्कूटी पर किया हाथ साफ, जानिए पूरा मामला

29 जनवरी की सुबह राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार हो गया था किशोर, पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने किया बरामद

अल्मोड़ा। पांडेखोला स्थित राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार किशोर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीमों के अथक प्रयासों के बाद नाबालिग पकड़ में आया। किशोर फरार होने के बाद नगर क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी कर ले गया।

गत 29 जनवरी की सुबह राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में सुरक्षा कर्मचारियों को चकमा देकर नेपाल मूल व हाल पिथौरागढ़ निवासी एक किशोर अचानक फरार हो गया था। इसकी भनक लगते ही अधिकारियों व सुरक्षा कर्मचारियों की पैरों तले जमीन खिसक गई। जिला परिवीक्षा अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस व एसओजी टीम द्वारा फरार किशोर की तलाश शुरु की गई। शुक्रवार को ताकुला क्षेत्र से किशोर का बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग चोरी की गई स्कूटी संख्या यूके 01 बी3268 में घूम रहा था। जिसे उसने रोडवेज वर्कशॉप के पास से चुरा लिया था। वही, स्कूटी स्वामी द्वारा गत 29 जनवरी की रात्रि में स्कूटी चोरी के संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …