Breaking News
Oplus_0

National Games 2025:: आर्टिस्टिक पेयर योगासन में छत्तीसगढ़ की टीम ने जीता गोल्ड, उत्तराखंड ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया गौरव

अल्मोड़ा। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन स्पर्धा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी है। शनिवार को बालकों के सीनियर वर्ग की आर्टिस्टिक पेयर योगासन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि उत्तराखंड की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही। वही, हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही। और टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए काफी दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे। आर्टिस्टिक पेयर योगासन प्रतियोगिता के सीनियर आयु वर्ग समूह में छतीसगढ़ के प्रभाकर सिंह व प्रकाश कुमार साहू ने 104.75 का स्कोर प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उत्तराखंड के अजय वर्मा व हर्षित ने टीम के लिए 104.11 का स्कोर प्राप्त किया और रजत पदक जीता। जबकि हरियाणा के कमल व अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इन्होंने 103.98 का स्कोर किया।

इसके अलावा राजस्थान की टीम चौथे व चड़ीगढ़ की टीम पांचवे स्थान पर रही। फाइनल में आठ राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया और म्यूजिक में कई यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया।

इससे पहले शुक्रवार व शनिवार को आर्टिस्टिक पेयर योगासन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। जिसमें कुल 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें आठ टीमें फाइनल खेलेंगी। उनमें महाराष्ट्र, हरियाणा एवं राजस्थान शीर्ष पर हैं। इसी तरह आर्टिस्टिक सिंगल महिला वर्ग में 16 योगासन खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की, जिसमें से शीर्ष आठ फाइनल में रविवार यानि आज खेलेंगें। इसके अलावा ट्रेडिशनल योगासन खेल में महिला वर्ग में शनिवार को 16 प्रतिभागियों ने भागीदारी की, जिसमें से शीर्ष आठ रविवार को फाइनल खेलेंगें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम आलोक कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी देवेन्द्र पींचा, पर्यवेक्षक राष्ट्रीय खेल एसएस रॉय, कमांडेंट आईटबीपी पुनीत सचदेवा मौजूद रहे। यहां प्रतियोगिता निदेशक डॉ चंद्रकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष रचित कौशिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …