Breaking News

बिग ब्रेकिंग:: अल्मोड़ा में तेल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक व परिचालक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी की ओर जा रहा तेल से भरा एक टैंकर देर रात बाड़ेछीना के पास सड़क से नीचे पलट गया। टैंकर का पट्टा टूटने से यह हादसा होना बताया जा रहा है।

जिस स्थान पर टैंकर पलटा है ठीक उसके नीचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहां स्वास्थ्य कर्मियों के सरकारी आवास भी हैं। गनीमत रही कि टैंकर सड़क से पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से रुक गया और एक बड़ा हादसा से टल गया।

सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि वाहन चालक व परिचालक दोनों सुरक्षित है। टैंकर को निकालने के प्रयास किये जा रहे है। वही, पीएचसी केंद्र के सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …