Breaking News
Oplus_131072

Road accident:: कुमाउं में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।सीमांद जनपद पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों ी मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों में कोहराम मच हुआ है।

यह हादसा थल-डीडीहाट रोड पर सफेद घाटी के पंत्याली के पास हुआ। जहां कार संख्या यूके 05 9609 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें घूमने निकले दो युवकों की जान चली गई।

स्थानीय युवाओं के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रस्सी के खाई में पड़े शवों को बमुश्किल से सड़क पर पहुंचाया। मृतकों की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत (उम्र 30) पुत्र आनंद सिंह रावत और सुनील सिंह बोरा (24) पुत्र खड़क सिंह बोरा के रूप में हुई है। दोनों दाफिला के रहने वाले है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार देर रात हुआ, लेकिन हादसे का पता रविवार को चला। आस पास गांव से ग्रामीण बकरी चुगाने गए थे, जहां ग्रामीणों की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार और लाश पर पड़ी।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …