Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

Uttarakhand:: होटल में युवती से दुष्कर्म, 17 लाख रुपये ठगने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस को बताई दास्तान

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: युवती ने टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उससे 17 लाख रुपये की ठगी भी की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का है। मीडिया रिपोर्टस के मुता​बिक, पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा​ कि हरिद्वार में उसकी मुलाकात बस स्टैंड के पास मौजूद टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक से हुई थी। जान पहचान के चलते युवती ने आरोपी को करीब 17 लाख रुपए उधार दिए थे। मुलाकात को दौर आगे बढ़ा तो दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई। आरोपित ने इस बीच पीड़िता से शादी का वादा भी किया।

युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपित ने उधार की रकम वापस करने के बहाने उसे हरिद्वार बुलाया और होटल लेकर गया। जहां कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात की और उससे अपनी रकम वापस मांगी तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी।

हरिद्वार शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने मीडिया को बताया कि इस संबंध में ट्रेवल्स कारोबारी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

breaking

Big breaking: दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, 17 लोगों की मौत की सूचना, कई लोग घायल

  इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान इलाके के एक …