Breaking News
Oplus_131072

राइस यूनिवर्सिटी अमेरिका से PhD करेंगे विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के पूर्व छात्र पार्थ जोशी, चयन पर जताई खुशी

अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के पूर्व छात्र पार्थ जोशी का राइस यूनिवर्सिटी, अमेरिका में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे पार्थ ने वर्ष 2018 में हाईस्कूल तथा 2020 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर प्रदेश वरीयता सूची में दोनों बार 13वाँ स्थान प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया था।

इसके बाद पार्थ जोशी ने दिल्ली विवि से भौतिकी विषय में स्नातक की पढ़ाई करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही आईआईटी जेएएम की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर देश भर में 87 वीं रैंक प्राप्त की और आईआईटी के लिए चयनित हुए। वें आईआईटी दिल्ली से फिजिक्स से एमएससी कर रहे हैं। पार्थ जोशी ने इस उपलब्धि से जिले को गौरवान्वित किया है।

पार्थ के पिता डॉ. हरीश जोशी डाइट बागेश्वर में वरिष्ठ प्रवक्ता है तथा माता अंजू जोशी राप्रावि लोहना में प्रधानाध्यापिका हैं। पार्थ की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, प्रबंधक प्रो. एनएस भंडारी, कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा समेत समस्त स्टाफ ने हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …