Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा होली संगीत ग्रुप की बैठक होली, अल्मोड़ा सहित बाहर से आए कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शास्त्रीय संगीत के रागों पर आधारित बैठक होली का आयोजन घर घर में होने लगा है। बैठक होलियों के संरक्षण के लिए अल्मोड़ा होली संगीत ग्रुप की पहल रंग लाने लगी है।

ग्रुप के सदस्य दीपक जोशी और संगीता जोशी के आवास पर बैठक होली का आयोजन किया गया। जिसमे अल्मोड़ा सहित देहरादून से आए कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेर कुमाऊनी बैठक होली का गायन कर सतरंगी छटा बिखेरी।

शुरुआत संगीता जोशी ने गणेश वंदना से की। इसके बाद रंगकर्मी एवं होली गायक अनिल सनवाल ने राग श्याम कल्याण में बहुत दिनन के रूठे श्याम को में होली में माना लाऊंगी होली गायन किया। वहीं होली गायक महेश जोशी ने राग काफी में देखे अनोखे खिलाड़ी एवम निर्मल पंत ने राग काफी में साबिर के दरबार होली प्रस्तुत कर अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

होली गायक ललित प्रकाश ने राग जंगला काफी में सारी डार गयो मोपे रंग की गागर होली गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वरिष्ठ होली गायक अमरनाथ भट्ट ने राग बिहाग में सब रंगन से न्यारो कन्हैया ने मोपे एसो चटक रंग डालो और देहरादून से आए वरिष्ठ होली गायक जितेंद्र मिश्रा ने राग देश में हूं बैरागन अपने पिया की गाकर बैठक मैं शमा बांध दिया।

दीप जोशी ने राग भैरवी में धरम बिगारो रंग डाल गाकर बैठक होली में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबले पर राजेंद्र नयाल, मोहम्मद अरशद, कमल जोशी, हरिनंदन जोशी ने संगत की।

इस दौरान दीपक जोशी, जगत मोहन जोशी, राजेंद्र मनराल, मुकुल पंत, दिनेश पंत, दिव्यांश जोशी, धीरज साह, राजा पांडे, योगेश योगी आदि मौजूद रहे।

Check Also

Vaibhav Pandey

Almora: जर्जर सड़कों पर विभाग का ‘शॉर्टकट’ देख बिफरे वैभव पांडे, आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

अल्मोड़ा: कांग्रेस नगर महामंत्री (संगठन) वैभव पांडे ने कहा कि विगत दिनों जेल रोड में …