Breaking News
Oplus_131072

उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की हुई बैठक, अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच हैली सेवा शुरू करने की मांग

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग जिला इकाई की बैठक गुरुवार को यहां कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़ी कई समस्याओं व उनके निदान को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने प्रदेश सरकार से अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच हैली सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से जहां आपातकाल के समय मरीजों को लाभ मिलेगा वही, पहाड़ में पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

इस मौके पर ईसीएचएस प्रभारी रिटायर्ड कर्नल मनीष खन्ना ने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ईसीएचएस से संबंधित कोई भी समस्या होने पर तुरंत संपर्क करने की बात कही। ताकि समस्या का निस्तारण किया जा सके।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 13 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आगामी 12 अप्रैल को लीग के संस्थापक कैप्टन भाकुनी के जन्मदिवस के अवसर पर लीग का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

बैठक में रिटायर्ड कर्नल शशि शेखर जोशी, आरसी पंत, पीएस ऐरी, एमएस बिष्ट, एनसी जोशी, पीसी तिवारी, एमएम वर्मा, सुधीर जोशी, जेएन वर्मा, आनंद सिंह लटवाल, शरद कुमार, पीएस मेहता, आनंद सिंह बोरा सहित अन्य कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की प्रक्रिया तेज, 24 दिन बाद आंदोलन समाप्त

अल्मोड़ा: द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर लंबे समय से चल रहा आंदोलन …