Breaking News

सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की हुई बैठक, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को यहां नगर निगम में आयोजित की गई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

सरकारी विद्यालयों के पाठ्यक्रम में राज्य आंदोलन के इतिहास को शामिल कराने के सरकार के ​फैसले का सभी सदस्यों ने स्वागत किया है। और सरकार से वास्तविक इतिहास की जानकारी देने पर विचार करने की मांग की गई।

बैठक में सदस्यों ने नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों का आतंक पर चिंता जताई और कहा कि कटखने बंदरों के आतंक से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इसके अलावा सदस्यों ने खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग नियमित किए जाने, कोसी बैराज की सफाई कराने, भैरव मंदिर के पास बंद पड़े कलवर्ट को खोले जाने की मांग की है।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष पीसी जोशी, नवीन चंद्र जोशी, एमएस आर्या, रमेश तिवारी, मोहन सिंह रावत, एएस कार्की, गंगा सिंह फर्त्याल, शेर राम, एमडी कांडपाल, एनडी पांडे, गणेश सिंह बिष्ट एवं विशन सिंह बिष्ट आदि सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …