Breaking News

विधायक मनोज तिवारी ने बाजार क्षेत्र का किया भ्रमण, व्यापारियों व लोगों को दी होली की शुभकामनाएं

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में चंहुओर होली की धूम मची है। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में लोग होली की मस्ती में सराबोर है। होली पर्व के अवसर पर गुरुवार को विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों और स्थानीय लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक ने सभी से प्रेमपूर्वक व आपसी भाईचारे के साथ रंगो के पर्व होली मनाने की अपील की।

विधायक तिवारी ने पलटन बाजार, थाना बाजार, जौहरी बाजार, कारखाना बाजार, चौक बाजार, लाला बाजार, मिलन चौक, नंदादेवी तक पैदल भ्रमण कर लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि होली आपसी प्रेम बढ़ाने का त्यौहार है। यह त्योहार सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीतांबर पांडेय, भैरव कार्की, तारा चंद्र जोशी, पार्षद वैभव पांडेय, दीपक कुमार, आनंद बिष्ट, एड केवल सती, विनोद वैष्णव, एमसी आर्या, अजीत कार्की सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …