Breaking News
Oplus_131072

वरिष्ठ होलियार दामोदर जोशी को किया सम्मानित

 

अल्मोड़ा। नंदाराजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव सोमेश्वर के माला गांव में वरिष्ठ होलियार दामोदर जोशी को सम्मानित किया गया। 90 वर्ष की उम्र में भी उनका होली के प्रति अद्वितीय उत्साह और निरंतर भागीदारी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है, इसे देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया। दामोदर जोशी ‘आप’ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी के पिता हैं।

 

दामोदर जोशी की होली के प्रति अटूट श्रद्धा और वर्षों से चली आ रही उनकी सहभागिता को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

ग्रामीणों का कहना है इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

कार्यक्रम में माला के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से अनूप जोशी, हेम चन्द्र जोशी, दीप चन्द्र जोशी, हरि विनोद जोशी, विजय जोशी, जुगल जोशी, हरीश जोशी, उमेश जोशी, कमल जोशी, विनोद जोशी, दिनेश जोशी, कौशल जोशी, सन्तोष जोशी, दीपक सिंह खाती, हेम चन्द्र जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, राहुल जोशी, सन्तोष जोशी, भाष्कर जोशी, अनुज जोशी, हर्षवर्धन जोशी, निशांत जोशी और भुवन चन्द्र जोशी सहित अनेक लोग शामिल रहे।

 

Check Also

Big news

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में लीसा बरामद

अल्मोड़ा। जिले में लीसा तस्करी का खेल जोरो पर है। पुलिस व एसओजी ने नगर …

preload imagepreload image
03:13